*जूनागढ़ पर होगा भाजपा शहर जिला मुख्य कार्यक्रम*
विजय कपूर
उमेश मोदी
*भाजपा ने घर-घर वितरण किए राम जी की दीपक*
बीकानेर 4 अगस्त भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा 5 अगस्त को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर पूरे बीकानेर में शहर भाजपा द्वारा 21000 दीपों का वितरण किया जा रहा है जिसके तहत आज अलग-अलग मंडलों में मंडल मोर्चा अध्यक्षों के नेतृत्व में राम जी के दीपको का वितरण किया गया । *भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंडल मोर्चा और जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी शहर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में,कच्ची बस्तियों में राम जी के दीपक को का वितरण कर रहे हैं ताकि कल पूरा बीकानेर दीपक की रोशनी में जगमगा उठे और राम मंदिर के शिलान्यास का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया जा सके।
*जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत* ने बताया कि कल शाम 6:00 बजे जूनागढ़ के आगे राम जी के दीपक जलाकर जूनागढ़ को दीपक को की पावन रोशनी से जगमग करेंगे और संपूर्ण बीकानेर में दीपावली सा वातावरण बनेगा इस हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ विभिन्न संस्थाएं अलग-अलग सामाजिक संगठन द्वारा बीकानेर के सभी द्वार एवं प्रमुख चौराहे पर दीपमाला प्रज्वलित की जाएगी और श्री राम के जयकारे गुंजायमन होने के साथ विभिन्न स्थानों पर राम लला की आरती का आयोजन किया जाएगा।
आज ग़ांधी कॉलोनी,कैलाशपुरी,पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में
जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, जिला मंत्री सुमन शेखावत,देव रूप मोजास,नेहा शेखवात, आदि ने रामजी के दीपक वितरण किये। व्यास कॉलोनी,शिवबाड़ी क्षेत्र में महामंत्री अनिल शुक्ला पार्षद संजय गुप्ता अभय पारीक दिनेश मोदी हिमांशु शर्मा भरत झांब, राजीव सेठी आदर्श गुप्ता आदि ने व्यास कॉलोनी और शिवबाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में राम जी के दीपको का वितरण किया *महामन्त्री अनिल शुक्ला* ने बताया कि जिला मंत्री मनीष आचार्य,जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री विजय सिंह चौहान अर्जुन सिंह ने गिननंणी और जूनागढ़ के आसपास के क्षेत्रों में राम जी के दीपों का वितरण किया, जिला मंत्री कौशल शर्मा के नेतृत्व में मुक्ता प्रसाद रामपुरा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने राम जी की दीपक का वितरित किये, जिला मंत्री अरुण जैन के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष नर्सिंग सेवक के साथ रानी बाजार क्षेत्र में राम जी के दीप को का वितरण किया गया महामंत्री मोहन सुराणा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा के साथ गंगाशहर क्षेत्र में दीपक बांटे गए महामंत्री नरेश नायक के नेतृत्व में गोगा गेट जेल वेल आदि क्षेत्रों में रामजी दीपक वितरित किए गए एस सी मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल चावरिया के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहा दीपको से सुसज्जित होगा। युवा मोर्चा द्वारा बजरंगधोरा क्षेत्र में दीप मालाएं प्रचलित की जाएगी। पुराना शहर मंडल द्वारा कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।




No comments