अनुप्रति योजना के आवेदन 31 अक्टूबर तक
बीकानेर, 14 अक्टूबर। अनुप्रति योजनान्तर्गत राजस्थान मूल के अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भारतीय सिविल सेवा परीक्षा एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवा (सीधी भर्ती) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार के लिए, संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा मे उर्तीण होने तथा आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनआईटीएस, क्लेट, आईआईएस बैंगलोर, आईआईएस एण्ड एआर (कोलकोता, बैंगलोर) जीओआई सीईआरटीएफआईईडी मेडिकल काॅलेजो जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश तथा 10$2 स्कीम के अन्तर्गत 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उर्तीण अभ्यर्थियों को राज्य/राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरिंग व मेडिकल काॅलेजो में प्रवेश लेने पर प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक मामलात् विभाग, बीकानेर में सम्पर्क कर सकते है।









No comments