ब्रेकिंग न्यूज़

कालाबाजारी के बीच भारी मात्रा में जर्दा व पान मसाला जब्त

 

02 मई बीकानेर। एक ओर कोरोना संक्रमण के बीच पान मसाला, जर्दा आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित है तथा इनकी न केवल चोरी छिपे बिक्री हो रही है, बल्क् िजमकर कालाबाजारी भी हो रही है। जर्दा व पान मसाला की कालाबाजारी के बीच शेरुणा पुलिस थाना ने कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में पान मसाला व जर्दा बरामद किया है। 

थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भारी तादाद में जर्दा व पान मसाला युवक द्वारा ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर राजमार्ग पर पूनरासर चौराहा पर श्रीडूंगरगढ़ की ओर मोटरसाइकिल सवार गुंसाईसर छोटा रतनाराम जाट से बे वजह घूमने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इस पर उसके पास मोटर साइकिल पर एक कट्टे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कट्टे में भारी मात्रा में पान मसाला व जर्दा मिला। जिसको जब्त करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक जब्त जर्दा व पान मसाला की कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई जाती है।







No comments