ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर कलक्टर ने दूसरों जिलों से कहा, अब हमारे यहां रेफर नहीं करें कोई भी रोगी, भर्ती की जगह नहीं

 

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में क्षमता से अधिक कोरोना रोगी पहुंचने के बाद जिला कलक्टर नमित मेहता ने आसपास के जिलों से आ रहे रोगियों के लिए “No Entry” का बोर्ड लगा दिया है। संभवत: यह पहला आदेश है जब किसी कलक्टर ने आसपास के जिलों के रोगियों को रेफर नहीं करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में अब छह सौ से अधिक रोगी पहुंच गए हैं।

दरअसल, PBM अस्पताल में इस बार कोविड वार्ड के रूप में एमसीएच विंग को तैयार किया गया था। इस विंग में पांच सौ बेड थे। यह सभी भर चुके हैं। शनिवार को आने वाले नए रोगियों को भर्ती करने के लिए जगह ही नहीं थी।

ऐसे में सुबह पहुंचे कई रोगियों को बेड्स नहीं होने की जानकारी देते हुए वापस घर भेज दिया गया। पीबीएम अस्पताल अधीक्षक ने भी इस बारे में जिला कलक्टर को सूचना दे दी कि उनके पास अब भर्ती करने के लिए बेड्स नहीं है।


 यह भी जानकारी दी गई कि बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर व नागौर से बड़ी संख्या में रोगी बीकानेर रैफर हो रहे हैं। ऐसे में इन रोगियों को बेड्स मिल जाते हैं, बीकानेर के रोगी को घर भेजा जा रहा है।

कहां से कितने रोगी बीकानेर में
PBM में इन दिनों करीब सौ से अधिक रोगी बीकानेर से बाहर के भर्ती है। इसमें दस दिल्ली से, 52 चूरू से, 20 नागौर से, 8 फलौदी से भर्ती है। इसके अलावा सीकर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व झुंझुनूं से भी बड़ी संख्या में रोगी है।







कहां से कितने रोगी बीकानेर मेंPBM में इन दिनों करीब सौ से अधिक रोगी बीकानेर से बाहर के भर्ती है। इसमें दस दिल्ली से, 52 चूरू से, 20 नागौर से, 8 फलौदी से भर्ती है। इसके अलावा सीकर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व झुंझुनूं से भी बड़ी संख्या में रोगी है।

No comments