केसर सिंह चंपावत ने किया एकीकृत महासंघ र्की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भंवर पुरोहित बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष : बीकानेर जिले को मिला उचित प्रतिनिधत्व
दिनांक 25 जनवरी, 2022, बीकानेर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह चंपावत द्वारा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है कार्यकारिणी में एक बार फिर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीकानेर से भंवर पुरोहित को बनाया गया है।
महामंत्री, बजरंग सोनी को प्रदेश सचिव, जसवीर बरनाला को प्रदेश मंत्री,रमेश चंद्र उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री, कैलास आचार्य एवं घनश्याम पंचारिया को प्रदेश प्रचार मंत्री बनाया गया है ।
इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में बीकानेर से कमल अनुरागी, हितेश आजमानी, अपूर्व गोस्वामी, पवन भाटी, सुरेन्द्र चौधरी को शामिल किया गया है।




No comments