ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर भाजपा संगठन की आजीवन सहयोग निधि अभियान बैठक संपन्न

 

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर और देहात संगठन पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक सोमवार को शगुन पैलेस मैरिज गार्डन में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया उपस्थित रहे।

सोमवार को आयोजित इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सहयोग निधि अभियान की अब तक की प्रगति और आगामी रूपरेखा के बारे में चर्चा की गई।बैठक में डॉ. सतीश पूनिया के साथ शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, सुमित गोदारा, बिहारीलाल विश्नोई, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य,

मुमताज अली भाटी,  महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, प्रदेश मीडिया विभाग सह संयोजक अशोक सिंह शेखावत, चुनाव समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करौली मंचस्थ रहे। 

दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुई इस बैठक में शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया का स्वागत किया आजीवन सहयोग निधि अभियान के बीकानेर शहर जिला संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और देहात संयोजक कुंभनाथ सिद्ध ने अभियान की अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी की।

बैठक में बीकानेर शहर भाजपा संगठन की ओर से आजीवन सहयोग निधि के रूप में कुल 101 चेक प्रदेश अध्यक्ष पूनिया को सौंपे गए। बैठक में पार्टी के लिए स्वेच्छा से सहयोग करने वाले दानदाताओं का स्वागत भी किया गया।  
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल शुक्ला और मोहन सुराणा ने किया। वंदे मातरम गीत जिला मंत्री और जिला मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने प्रस्तुत किया।बैठक में प्रदेश और जिला संगठन पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी और आजीवन सहयोग निधि संग्रहण से जुड़े

कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
बैठक में पूर्व जिला मंत्री दीपक पारीक के नेतृत्व में व्यापार मंडल से जुड़े सदस्यों ने भी डॉ. सतीश पूनिया का स्वागत किया।

No comments