परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही- डॉ.कल्ला श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित
बीकानेर,1मार्च। श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जस्सूसर गेट के अंदर स्थित रौनक पैलेस में निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने कहा कि वर्तमान में बिगड़ती दिनचर्या व स्वास्थ्य के प्रति असावधानियां अनेक रोगों का आमंत्रित कर रही हैं।
कार्यक्रम में डॉ.कल्ला ने केंसर की जांच के लिए शिविर आयोजित करना अच्छी पहल है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी बीमारी हो जाए, तो समय पर इलाज करवाएं। राज्य सरकार द्वारा भी इसके लिए पूर्ण प्राथमिकता से सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में कैंसर के निदान की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी जुगल राठी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा वर्तमान में होम्योपैथिक चिकित्सा एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने संस्था की अन्य गतिविधियों के बारे में बताया।
मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड ने बताया कि संस्था के मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर द्वारा विगत तीन वर्षों में दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग के दौरान दुर्भाग्यवश दो प्रतिशत स्वस्थ लोगों में भी कैंसर की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के माध्यम से समय पर कैंसर रोग की पहचान होने से बड़े खतरे से बचा जा सकता है।




No comments