बज्जू को बजट घोषणा में मिले ब्लाॅक स्तरीय कार्यालय
जयपुर/बीकानेर,21 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के सम्बंध में प्रत्युत्तर के दौरान श्रीकोलायत विधानसभा में ब्लाॅक स्तरीय कार्यालय खोलने की घोषणा कर नई सौगात दी है।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि नवसृजित पंचायत समिति बज्जू में चिकित्सा तथा महिला एवं बाल विकास से सम्बंधित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये बज्जू में ब्लाक स्तर पर कार्यालय सीडीपीओ, कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की स्वीकृति की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि इन कार्यालय स्वीकृत होने से क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बहुत बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।




No comments