ऊंट उत्सव के तहत पूरा बीकानेर रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया
बीकानेर में तीन दिवसीय ऊंट उत्सव का आगाज हो चुका है। पहले दिन अनेक प्रतियोगिताओं के साथ ऊंटों के करतबों ने पर्यटकों को रोमाचिंत कर दिया।
वहीं देशी विदेशी पर्यटकों को बीकानेर की कला संस्कृति की ओर आकृर्षित करने के लिये अनेक स्थलों की साज सज्जा भी की गई है।
ऊंट उत्सव के दूसरे दिन कार्निवल का आयोजन होगा। जिसके लिये जिला कलक्टर परिसर व राजा महाराजाओं की मूर्तियों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां शाम ढलने के साथ ही शहरवासी और पर्यटक फोटोग्राफी भी करते देखे गये।




No comments