ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व महिला दिवस पर सीमा भाटी करेंगी भुवनेश्वर में राजस्थानी का प्रतिनिधित्व

बीकानेर। बीकानेर की कवयित्री-कथाकार सीमा भाटी मंगलवार को भुवनेश्वर के गीता गोविंद सदन सभागार में राजस्थानी का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित यह समारोह अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हो रहा है, जिसमें भारतीय भाषाओं में लिख रही महिला रचनाकार भागीदारी कर रही हैं, जो कहानी व कविता पाठ करेंगी।
 इसके अलावा महिला लेखन में क्रांतिकारी परिवर्तन पर चर्चा भी होगी। इस कार्यक्रम में बीकानेर की सीमा भाटी कविता पाठ करेंगी।

No comments