राजे ने विधायक जोशी को दी श्रद्धांजलि, शरह नथानिया गोचर की चारदीवारी का किया अवलोकन।
बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर है। दूसरे दिन सोमवार को राजे पूर्व विधायक गोपाल जोशी के घर पहुंची। जहां उन्होंने पूर्व विधायक जोशी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और जोशी के परिजनों से मिली। उसके बाद राजे जस्सूसर गेट क्षेत्र स्थित पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी के बरसलपुर हाउस पहुंची। वहां से भाटी के नेतृत्व में शरह नथानिया गोचर की चारदीवारी देखने के लिए शरह नथानिया पहुंची। जहां उन्होंने चारदीवारी का अवलोकन किया। राजे के साथ पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी, विधायक सिद्धी कुमारी, भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी साथ रहे। दूसरी ओर शरद पूर्णिमा के मौके पर राजे ने कल देर शाम को नागणेचीजी माता मंदिर, नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर व श्रीहनुमान मंदिर में धोक लगाई।




No comments