जैन कन्या कॉलेज की यह छात्रा बनी स्ट्रॉन्ग वूमेन।
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के तत्वाधान में डी ए वी महाविद्यालय श्रीगंगानगर में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत 52 किलो भार वर्ग में श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय की छात्रा नुपुर पंवार ने स्वर्ण पदक जीता है।साथ ही नुपुर पंवार को स्ट्रॉन्ग वूमेन के खिताब से नवाजा गया।नुपुर की इस सफलता पर प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने नुपुर को बधाई दी एवम सभी संकाय सदस्यों ने इसे महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।श्री जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर व सचिव CA माणक कोचर ने नुपुर पंवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक उत्साह से भाग लेने की प्रेरणा दी।




No comments