पीटीईटी के एडमिट कार्ड जारी एप्लीकेशन आई डी और अन्य विकल्प से निकाल सकेंगे कार्ड परीक्षा सम्बंधित सभी निर्देश एडमिट कार्ड पर अंकित ।
बाँसवाड़ा,14 मई 2023।गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बाँसवाड़ा ‘जीजीटीयू’ द्वारा इस वर्ष 21 मई रविवार को आयोजित की जा रही पीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड रविवार देर रात पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं| ..जिला समन्वयक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ने बताया कि जिस भी विद्यार्थी ने ऑनलाइन आवेदन किया हो और फॉर्म की प्रिंट निकली हो वे विश्वविद्यालय की साईट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
इस प्रकार कर सकेंगे डाउनलोड राज्य समन्वयक प्रो.मनोज पंड्या ने बताया कि विद्यार्थी जीजीटीयू की साईट https://www.ggtu.ac.inपर जाकर पीटीईटी विंडो https://ptetggtu.comमें जाकर अपनी एप्लीकेशन आई डी से एडमिट कार्ड निकाल सकेंगे|इसके अलावा भी विद्यार्थी अपने नाम,पिता के नाम और जन्म तिथि से भी एडमिट कार्ड निकाल सकेंगे|विद्यार्थियों को हिदायत दी गई है कि परीक्षा तिथि की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द एडमिट कार्ड निकाल लेवें|अंतिम दिनों में परीक्षार्थियों की संख्या लाखों में होने,अंतिम समय में पोर्टल पर बढ़ते लोड के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में तकनीकी समस्या आ सकती है|
परीक्षा सम्बंधित सभी निर्देश एडमिट कार्ड पर अंकित
नोडल अधिकारी डॉ नरेंद्र पानेरी ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए हैं कि एडमिट कार्ड पर अंकित सभी दिशा निर्देश अक्षरशः पढ़ लेवें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की गफलत नहीं रहे|मुख्य निर्देश जो ध्यान रखने हैं,वे निम्न हैं:-
परीक्षा के दिन केंद्र पर सुबह 9 से 10 बजे के मध्य अनिवार्यतः पहुँचनाअनिवार्य डॉक्यूमेंट जो ले जाने:एडमिट कार्ड,आधार कार्ड,वोटर आई डी,ड्राइविंग लाइसेंस आदि मान्य फोटो पहचान पत्र मूल पुरुष और महिला हेतु निर्धरित ड्रेस कोड अनुसार ही सेण्टर पर पहुँचना मोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक गेजेट,नोट्स आदि पूरी तरह प्रतिबन्ध।




No comments