ऊर्जा मंत्री की अनुशंषा पर बज्जू ब्लॉक में राजकीय विद्यालय हुआ क्रमोन्नत मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का जताया आभार।
बीकानेर, 26 जुलाई। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर श्रीकोलायत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय 5 आर.पी.एम. रणजीतपुरा को रा.उ.प्रा.वि. में क्रमोन्नत किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि रणजीतपुरा ग्राम पंचायत के निवासियों द्वारा इस विद्यालय को क्रमोन्नत किये जाने की मांग की जा रही थी। उनकी अभिशंषा पर शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृति जारी की गई है। विद्यालय को इसी सत्र में क्रमोन्नत करते हुए कक्षा 6 में प्रवेश प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। विद्यालय में शिक्षक पदों का आवंटन एवं भौतिक संसाधनों, कक्षा-कक्षों आदि का निर्माण शीघ्र कर दिया जायेगा।




No comments