ब्रेकिंग न्यूज़

पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि अंर्तगत आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता l

बीकानेर lविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि अंर्तगत राजस्थान और असम की सांस्कृतिक समानता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।छात्रों ने दोनो राज्य की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक चुनौतियों को पोस्टर  मध्यम से अभिव्यक्त किया।विद्यालय की प्राचार्य श्री मति सुशीला जयपाल ने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाए दी।श्री सुभाष जोशी द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।प्रतियोगिता में प्रथम पुनीत मोदी द्वितीय स्थान खुशी सोनगरा और तृतीय स्थान कौशल्या का रहा।एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी कीर्ति बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए गतिविधि आधारित ज्ञान प्राप्ति का अच्छा माध्यम है। इन प्रतियोगिता के द्वारा न केवल संज्ञानात्मक अभिवृद्धि होती है बल्कि अनुभवात्मक अधिगम के मार्ग भी सुगम होते है।

No comments