ब्रेकिंग न्यूज़

व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने की फायरिंग, ठेके में लगी आग, मकान गिरा

बीकानेर। जयनरायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 5 हेमू कलानी सर्किल स्थित शराब ठेके पर बदमाशों द्वारा फायरिंग कर आगजनी की घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने से पूरा शराब ठेका आग के गोले में बदल गया। आग इतनी भीषण थी कि ऊपर का मकान धड़धड़ाकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही जयनरायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की तहकीकात की जा रही है।





No comments