तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द निकालने की मांग।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द निकालने की मांग।
आज राजस्थान रोजगार महासंघ के बीकानेर जिलाध्यक्ष रामेश्वर गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 31 हजार रीट की भर्ती का विज्ञापन जारी करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा।
ABVP के महानगर सहमंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार अपने आपसी झगड़ों के बीच प्रदेश के युवाओं के भविष्य के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही है। प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे है। सरकार को अपने वादे याद करने चाहिए जो उन्होंने चुनाव से पूर्व किये थे।
इस दौरान बाबूलाल जाट,अशोक गोदारा,ओमप्रकाश भाम्भू,अमित कुमावत,अजय सांखला,सेवाराम तंवर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




No comments