ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री की रामदेव जयंती पर शुभकामनाएं

जयपुर-मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रामदेव जयंती (28 अगस्त) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री गहलोत ने कहा कि रामदेव पीर ने सामाजिक बुराइयों को मिटाकर समरसता स्थापित करने और गरीबों तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया।


श्री गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्ववान किया कि वे रामदेव पीर और  द्वारा दिखाए गए मानवता के रास्ते पर चलकर प्रदेश में भाईचारे की भावना को स्थापित करने में योगदान दें।



No comments