ब्रेकिंग न्यूज़

स्टेनो सेंटर में मैनेजर अदनान साहिल का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया l

बीकानेर,25 जुलाई 2026 l जस्सूसर गेट स्थित सीताराम भवन के पास संचालित विजन स्टेनो क्लासेज में संस्थान के मैनेजर अदनान साहिल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमित मोदी ने अदनान साहिल का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। मोदी ने कहा कि अदनान साहिल विद्यार्थियों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं तथा प्रत्येक विद्यार्थी को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए पूरी लगन और मेहनत से मार्गदर्शन देते हैं। उनकी सकारात्मक सोच और मेहनत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के दौरान अमित मोदी ने सभी विद्यार्थियों को राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा आयोजित आगामी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी निष्ठा, अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निरंतर स्टेनो एवं टाइपिंग का अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने भी अदनान साहिल को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने इस साल जॉब लगने के लिए अपनी पूरी मेहनत करने की खुद से वादा किया। नियमित बैच शाम को 5 से 7 तक सीताराम भवन के पास, पारीक पान प्लेस सामने, सारथी इंस्टीट्यूट में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन लगाया जाता है। इसी क्रम में मोहमद हक, तेजकरण पंवार, मयंक, प्रथम सोनी, कुणाल श्रीमाली, अभिजीत, आदित्य, केशव, मुकुल पंवार इत्यादि सभी भावी स्टेनोग्राफर मौजूद थे।

No comments