हरियालो राजस्थान अभियान के तहत "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम 26 जुलाई को l
बीकानेर, 20 जुलाई।राज्य सरकार के "हरियालो राजस्थान अभियान" के अंतर्गत मुरलीधर व्यास कॉलोनी, वार्ड संख्या 2 में "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम 26 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 9:00 बजे महात्मा गांधी स्कूल पार्क, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बीकानेर में आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवा, महिलाएँ एवं कॉलोनीवासी बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
आयोजन की संयोजक समाजसेवी लक्ष्मी पारीक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है। उन्होंने सभी वार्डवासियों एवं शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर एक पौधा लगाने और पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।
इस आयोजन में पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया जाएगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें।




No comments