ब्रेकिंग न्यूज़

7 साल बाद भी दिव्यांग सेवा संस्थान सरकार से अनुदान को तरसा*सेवा की नगरी बीकानेर में निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा को तत्पर रहती है दिव्यांग सेवा संस्थान:- रवि छाजेड़


बीकानेर।आज दिव्यांग सेवा संस्थान का 7वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि छाजेड़ ने बताया कि दिव्यांग सेवा संस्थान मुक बधिर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही बालक बालिकाओं को तकनीकी प्रशिक्षण हस्तकला आदि से रोजगार की तरफ जोड़ा जा रहा है जेठाराम इस कार्यक्रम को दिल से करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आर्थिक दिक्कतों के कारण यह इस पुण्य अर्थ कार्य को जारी रखने के लिए आपसे आर्थिक सहयोग चाहते हैं कृपया आप इस संस्थान का अवलोकन कर राज्य सरकार से अनुदान दिलाने में मदद करें।
विशिष्ट अतिथि नितू अचार्य ने बताया कि आज का दिन मेरे लिए अद्भुत है हम कितने सुनते बोलते हैं यहां आकर समझ आ गया और हमारी आंखें नम हो गई मैं जेठाराम जी को साधुवाद देती हूं और उन्होने स्वय की संपत्ति बेचकर यह पुण्य का बीड़ा उठाया है मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि यह संस्थान प्रगति करें और बहुत आगे बढ़े।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कैलाश जांगिड़ सेवानिवृत्त SBBJ बैंक ने कहा कि मै संस्थान के बच्चों की प्रगति को देखते हुए उन्हें साधुवाद देता हूं कि जेठाराम जी अपना कष्ट सहन करके भी दिव्यांग बच्चों को निखारने के लिए लालायित रहते हैं ।अतिथि रविन्द्र जी सिपानी जी ने कहा इस संस्थान का उद्देश्य है कि कोई दिव्यांग बच्चा आत्मनिर्भर से पीछे न रहे कोई अनाथ बच्चा भीख मांग कर पेट न पाले कोई बेसहारा बच्चा मजदूरी करने को मजबूर ना हो और वंचित बच्चों को पढ़ने बढ़ने व जीने के अनुकूल अवसर प्राप्त हो ऐसी ही सब इच्छाओं के साथ 7 साल पहले दिव्यांग सेवा संस्थान खोला गया मैं इस संस्थान व बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूं।
संस्थान के संस्थापक जेठाराम ने अतिथियों का स्वागत किया संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया जेठाराम ने बताया कि मैं उन सब को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस संस्थान को बढ़-चढ़कर मदद की है अच्छे कर्मों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है वह उन लोगों की तरह मुस्कुराते हैं जो मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं हमें यकीन है कि बीकानेर उदाहरण अन्य जिलों का भी संकेत है यहां के लोगों ने केवल भौतिक मूल्य देते हैं बल्कि खुशी और आशा भी देते हैं।प्रधानाध्यापक अनिल चौहान ने बताया कि दिव्यांग सेवा संस्थान विशेष योग्यजन मुक बधिर व्यक्तियों के शिक्षण प्रशिक्षण हेतु जेठाराम ने इन बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने प्रशिक्षण के पश्चात से पूर्व समाज के सहयोग से 6 अप्रैल 2016 को मात्तर 3 बच्चे को लेकर इस संस्थान रूपी बीज को बोया गया था आज धीरे-धीरे आप सबके सहयोग व अध्यापकों की मेहनत से वर्तमान समय में 66 बच्चे शिक्षा से फलते फूलते जा रहे हैं।
   रोहिताश काटिया ने कहा कि जेठाराम गाव ही नहीं ढाणी से निकलकर ऐसा पुनीत कार्य शुरू किया है इन्होंने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष अध्यापक की डिग्री 2012 से 2015 के बीकानेर में दिव्यांग सेवा संस्थान नाम से संस्था संचालित की है जिसमें मूक बधिर वह मानसिक मंद बच्चों की शिक्षा प्रशिक्षण पुनर्वास व व्यवसाय से जोड़ने का कार्य संस्थान कर रही है 7 साल से इन्होंने कुछ लोगों की सहायता से वह अपने स्वयं की संपत्ति से संस्था कार्यकृत है संस्थान को 3 साल के बाद सरकार से जो अनुदान मिलता है अब आर्थिक रूप से इस पुण्यअर्थ को आगे जारी रखने के लिए असमर्थ
 है इसलिए इनके कदम पीछे हट रहे हैं।
         विशेष अध्यापक अजय परिहार ने बताया कि संस्थान ने बच्चों को नेशनल तक पहुंचाया है पर्यावरण को बचाने के लिए दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से हर वर्ष 500 से 1000 पौधे लगाए जाते हैं खेल डांस ,कराटे ,स्पीच, योग, पेंटिंग,सिलाई,कुकिंग,मेहंदी, राखियां, केक आत्मरक्षा के गुरु कंप्यूटर आदि में दिव्यांग बच्चों को विशेष पारंगत किया गया। लखनऊ में 12 दिसंबर 2020 व 2021 को दो बार संस्था का छात्र ने भारतीय स्तर पर आयोजित जूम इंडिया 2020 चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित शाह गृह मंत्री भारत सरकार व अन्य मंत्रियों के हाथों से सम्मानित हुए।
अध्यापक सज्जन कुमार ने बताया कि आगामी कार्य यह करेंगे संस्थान की स्वय की भूमि भवन हो और विशेष तौर पर बालिकाओं के लिए छात्रावास दिव्यांग सेवा संस्थान या दिव्यांग बालक-बालिका के शिक्षा उत्थान हेतु कार्य कर रही है बीकानेर में जिला स्तर पर दिव्यांग सेवा संस्थान की जमीन बिल्डिंग में संस्थान संचालित हो इसके बारे में आप सभी महान सज्जन पुरुष समाजसेवी चिंतन जरूर करें जिससे संस्थान ऐसे मुखबिर मंदबुद्धि नेत्रहीन बच्चों का जीवन स्वास्थ्य सके।

कार्यक्रम में मंजूर अली, साबिर अली,रामकिशन मुंड,यूनिस अली,रवि कुमार, मनीष पटवा ,महेंद्र बारूपाल,अरुण बारूपाल,दीपिका बारूपाल, यस बारूपाल,सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments