ब्रेकिंग न्यूज़

गरिमा और सादगीपूर्वक ढंग से मनाया श्रीमती गठाला का जन्मदिन चैलासी गोशाला में गायों को खिलाया चारा, नानी में की सवामणी।


सीकर ।सीकर जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी ने उपाध्यक्ष मोहर सिंह गौड़ की अगुवाई में गुरूवार दोपहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनिता गठाला का जन्मदिन गरिमा और सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गीत-रंगों की छटा बिखेर कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिये और उन्होंने श्रीमती गठाला को शॉल ओढाकर गुलदस्ते एवं स्मृति चिह्न भेंट किये। तत्पश्चात श्रीमती सुनिता ने अपने पति एवं किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गठाला के साथ केक काटकर उपस्थित कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार की और उनका आभार जताया। इस अवसर पर पेंशनर्स प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भींवाराम चौधरी, पूर्व उप सभापति शिवदयाल योगी, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश सैनी, पार्षद सुरेश सैनी, पार्षद प्रतिनिधि सलीम गौरी, पुरूषोतम पाण्डे, बलवीर थोरी, श्रीमती अनिता कुड़ी, सपना शर्मा, प्रियंका तिवाड़ी, सुरेश शर्मा, शमसुद्दीन मणियार, रफीक मुगल, विद्याधर मील, वेदप्रकाश राय, शकील जाटू, अनवर रंगरेज, बिलाल बिसायती, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश नागा, एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा, एडवोकेट पीयूष शर्मा, राकेश शर्मा, मनीष चारण, विनोद सेवदा, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, किशन लाल हलवाई, सुरेन्द्र पारीक, श्रीकिशन व्यास, राज कुमार टीटी, ओमप्रकाश कुमावत, मीरा कुमावत, सुभाषचन्द खण्डेला, हरलाल चौधरी, जगदीश टांक, किशन फौजी, महिपाल सिंह, हरि सैन, राम निवास सैन, एडवोकेट अंकुर बहड़ और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सर्वश्री एडवोकेट पुरूषोत्तम शर्मा, अब्दुल रजाक पंवार, भंवर लाल वर्मा, गोविन्द पटेल, मुश्ताक तंवर, रामनिवास खीचड़, कार्तिकेय शर्मा, रविकांत तिवाड़ी, राजेन्द्र कुमार शर्मा, लव कुमार खण्डेला, साजिद खत्री, अल्ताफ रंगरेज, तनसुख ओला, विनोद जांगिड़ आदि मौजूद थे। संचालन राजेन्द्र मधुकर ने किया। तत्पश्चात श्रीमती गठाला ने सपरिवार करणी माता गोशाला चैलासी पहुंचकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया और फिर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ट के अध्यक्ष नरेश सैनी की ओर से कामधेनु गोशाला नानी में आयोजित सवामणी के कार्यक्रम में भाग लिया। इसी तरह संगठन महामंत्री एडवोकेट पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा संगम टावर में केक काटकर श्रीमती गठाला का जन्मदिन मनाया गया।

No comments