ब्रेकिंग न्यूज़

हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों के हाथों में केसरिया ध्वज लहराता दिखा भगवामय हुआ बीकानेर उमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाबहनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्राविश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रारोम रोम में नजर आये हनुमान भगवा रंग में रंगी बीकाणा नगरी।


बीकानेर- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दुधर्मावलंबीओ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल आचार्य ने बताया की गणेश वंदना हनुमान वैदिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना के बाद गुरुवार शाम 4 बजे जेल रोड स्थित खरनादा मैदान से शोभायात्रा निकाली गई।बजरंगदल क्षेत्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने बताया की हिन्दू समाज के नैतिक हास के विरोध में विहिप बजरंग बड़ी भूमिका निभाता है देश मे जहां भी लव जिहाद का मामला हो सबसे पहले बजरंगदल नजर आता है और कहा की भारत हिन्दू राष्ट्र है इसमें कोई संशय नही है किंतु सनातन संस्कृति के क्षरण की पुनर्स्थापना करना बजरंगदल का लक्ष्य है
बजरंगदल विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत ने बताया की युवा हाथों में भगवा ध्वज लिये झूमते भक्ति रस में डूबे धर्मावलंबीओ ने जय श्रीराम के नारे लगाकर सभी मे जोश भर दिया औऱ बताया की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग उपस्थित थे इसके साथ महिलाये भी उपस्थित थी ।प्रांत मीडिया प्रभारी चेतन सिंह पंवार ने बताया की शोभायात्रा खरनाड़ा मैदान से 4 बजे रवाना होकर सुनारों की गुवाड़, रांगड़ी चौक, भुजिया बाजार, बड़ा बाजार, मावा पट्टी, तेलीवाड़ा, दाऊजी रोड, कोटगेट, महात्मा गांधी मार्ग होते हुए जूनागढ़ क़िले के सामने अंजनी माता मंदिर के पास संपन्न हुई।
विभाग मंत्री विनोद सेन ने बताया कि शोभायात्रा में कई संस्थाओं की तरफ से बग्गी, रथ और ट्रैक्टरों में भगवान के स्वरूप, महापुरुषों और संतो की 51 झांकियां निकली। झांकियों में देवी-देवताओं के स्वरूप में बाल कलाकार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा शहर के जिस मार्ग से निकली वहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। घंटों तक पूरा शहर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। समाज के लोगों ने तोरण द्वार लगाकर पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया।
साधु संतों का रहा सानिध्य- शोभायात्रा में विमार्शनन्द ,रामेश्वर नँद , वसुंधरा नन्दन जएवं अन्य सन्तो का सानिध्य एवं ओजस्वी उदबोधन भी प्राप्त हुआ साधु संतों का आर्शीवाद मिला।जगह-जगह हुआ स्वागत- शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके साथ समाज के लोगों ने ठंडे पानी और शरबत का इंतजाम जुलूस में शामिल लोगों के लिये किया गया समाज के लोगो ने स्वागत सत्कार के लिए पलक पावडे बिछा दिए। कार्यक्रम के पश्चात झांकी प्रमुखों का स्वागत किया गया।
माकूल सुरक्षा व्यवस्था- हजारों की भीड़ में किसी तरह की अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए खरनाड़ा मैदान से शोभायात्रा के पूरे मार्ग में भारी पुलिस जाब्ता मुस्तैद रहा।इसके अलावा शोभायात्रा में बजरंगदल क्षेत्रिय संयोजक किशन प्रजापत, विभाग संयोजक दुर्गासिंह शेखावत प्रांत मीडिया प्रभारी चेतन सिंह पंवार,विभाग मंत्री विंनोद सैन,महानगर संरक्षक अशोक पड़िहार,अध्य्क्ष अनिल शर्मा,उपाध्यक्ष ऋषिराज भाटी,गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण उपाध्याय,सह मंत्री लोकेश माथुर,संयोजक सूरज पुरोहित,सह संयोजक योगेश जांगिड़,विक्रम सिंह रावत,राधे श्याम जी अभिषेक सुराणा योगेश सोनी,सुंदर गहलोत,सालगराम गहलोत, मातृ सक्ति संयोजिका कविता यादव,सह संयोजिका रेणु जोशी,बजरंग तंवर,हरिकिशनव्यास,बसन्त शर्मा,सुंदर गहलोत,सालगराम गहलोत,जीतू बजरंगी,अभिषेक सुराणा,योगेश सोनी,सालगराम गहलोत,ऋषि पारीक आदि उपस्थित रहे

No comments