ब्रेकिंग न्यूज़

सामूहिक शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे मोहल्ले वासी, अवैध अतिक्रमण-गंदगी का मामला l

बीकानेर शहर इन दिनों बदहाली को लेकर चर्चा में, बंद सीवरेज, टूटी सड़कें और जगह-जगह फैली गंदगी-कचरे से लोग परेशान, शिकायत लेकर केईएम रोड़ स्थित डागा बिल्डिंग क्षेत्र के लोग पहुंचे जिला कलेक्टर के पास, एक स्थानीय निवासी अविनाश ढड्डा के खिलाफ दी शिकायत, सार्वजनिक जगह पर अवैध कब्जे, अवैध पशुपालन करने, कचरे के ढेर लगाकर गंदगी फैलाने, सीवरेज लाइन को क्षतिग्रस्त करने सहित अव्यवस्थाएं फैलाकर स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बनने की दी शिकायत, साथ ही शिकायत में जिला कलेक्टर से कहा - इस संबध में पहले भी की गई शिकायतें लेकिन स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के चलते नहीं हो सकी कोई कार्रवाई, गंदगी और बदबूदार माहौल में स्थानीय लोगों का जीना हुआ दुश्वार, पूरे क्षेत्र में मच्छरों-चूहों की धमाचौकड़ी के चलते फैल रही कई बीमारियां l

No comments