आईसीएसआई बीकानेर चैप्टर द्वारा "एसएमई आईपीओ – कंपनी सचिवों के लिए अवसर" विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन l
बीकानेर, 1 अगस्त 2026। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के बीकानेर चैप्टर द्वारा शनिवार, 1 अगस्त 2026 को होटल वृंदावन रीजेंसी, बीकानेर में "एसएमई आईपीओ – कंपनी सचिवों के लिए अवसर" विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सीएस विनीत के. चौधरी, एफसीएस, एलएलबी, बी.एससी., आईपी, प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में एसएमई आईपीओ के बढ़ते महत्व, पूंजी बाजार में इसकी भूमिका तथा कंपनी सचिवों के लिए उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में सीएस विनीत के. चौधरी ने प्रतिभागियों को एसएमई आईपीओ की संपूर्ण प्रक्रिया, सेबी के नियामकीय प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं, ड्यू डिलिजेंस, दस्तावेजीकरण, कॉर्पोरेट गवर्नेंस तथा आईपीओ प्रबंधन में कंपनी सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। उन्होंने एसएमई आईपीओ से जुड़े प्रमुख व्यावहारिक चुनौतियों और उनके प्रभावी समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में कंपनी सचिवों, विद्यार्थियों एवं अन्य पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संवादात्मक सत्र के दौरान विशेषज्ञ से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को एसएमई आईपीओ के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं एवं व्यावसायिक अवसरों की गहन समझ प्रदान की।
इस कार्यक्रम के लिए आईसीएसआई के सदस्यों को 2 संरचित (Structured) सीपीई क्रेडिट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं अल्पाहार के साथ हुआ।
ICSI बीकानेर चैप्टर भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने सदस्यों एवं विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल को सुदृढ़ करने तथा उन्हें बदलते कॉर्पोरेट एवं नियामकीय परिवेश से अवगत कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।




No comments