धर्मेंद्र अग्रवाल ने बनाया 154 फिट लंबा लिफाफा,स्वच्छ भारत का सपना हो साकार विडियो
बीकानेर– लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाले बीकानेर के धर्मेंद्र अग्रवाल ने आज 154 फीट लंबा लिफाफा(ठुंगा) बनाकर पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया।
धर्मेंद्र अग्रवाल ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बीकानेर के जूनागढ़ के सामने 154 फीट लंबे व
11×156 फीट चौड़े लिफाफे का प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए पॉलिथीन के बहिष्कार करने का संदेश दिया।
धर्मेंद्र अग्रवाल ने पुराने अखबारों व कागजों द्वारा ये लिफाफा बनाया है।
उन्होंने कहा कि पॉलिथीन प्रयोग से पर्यावरण को नुकसान होता है।
इसलिए आमजन लिफाफे का प्रयोग करे ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके साथ ही जो लोग घरों में इस तरह के लिफाफे बनाएंगे उनको रोजगार भी मिलेगा।
इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत का सपना भी साकार होगा।











No comments