ब्रेकिंग न्यूज़

नोखा के जम्भेश्वर ई-मित्र आईडी 15 दिन के लिए निलम्बित

बीकानेर, 14 सितम्बर। नोखा उपखंड अधिकारी रमेश देव ने नोखा स्थित जम्भेश्वर ई-मित्र का औचक निरीक्षण किया।  

निरीक्षण के दौरान जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों, फाॅर्म की सघन जांच करने पर पाया गया कि आवेदनों में पटवारी, सरपंच के मोहर एवं हस्ताक्षर संदिग्ध पाये गये। 
इस पर जब ई मित्र संचालक सुभाष विश्नोई द्वारा संतोष जनक जवाब नही दिया गया। ई -मित्र संचालक द्वारा उड़सर ग्राम के लिए अधिकृत ई-मित्र लाइसेंस होने के बावजूद तहसील रोड़ नोखा पर संचालन करना पाया गया है, 
जो कि ई-मित्र शर्तों का उल्लघंन है। उन्होंने बताया कि ई-मित्र संचालक सुभाष बिश्नोई ई-मित्र आई डी 
के 8049404 को 15 दिवस के लिए निलम्बित किया है।

No comments