ब्रेकिंग न्यूज़

जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्र के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव 2020 के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण 16 सितंबर से 25 सितंबर तक अलग-अलग चरणों में दो स्थानों पर दिया जाएगा

 

बीकानेर, 11 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया की चुनाव में भाग लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को रविंद्र रंगमंच और राजूवास के ऑडिटोरियम में अलग-अलग दिनों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 सितंबर से 18 सितंबर शुक्रवार तक रविंद्र रंगमंच मे रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ-साथ सेक्टर अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 


रविंद्र रंग मंच पर 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दी जाने वाली ट्रेनिंग में रिटर्निंग अधिकारी जिनकेे क्रम संख्या 1 से 160 तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी क्रम सं. 1 से 160 है उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।


 उन्होंने बताया कि  सेक्टर ऑफिसर जिनके क्रम संख्या 1 से 315 है उनको 17 सितंबर को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा 18 सितंबर शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले पी. आर. ओ. और पी. ओ. फर्स्ट की ट्रेनिंग 19 सितंबर शनिवार से 26 सितंबर शनिवार तक रविंद्र रंगमंच और राजूवास के ऑडिटोरियम में दी जाएगी। इनके प्रशिक्षण का समय सुबह 10 बजे से रहेगा।



 उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों को पृथक से प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया है।


 प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी और कार्मिक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


No comments