चौखुटी पुलिये गल्ली न 4 में ANM के साथ बतमिजी, महिला पहुंची परिवाद लेकर सदर थाना
बीकानेर। बीकानेर सहित देश प्रदेश में कोरोना के आँकड़े बढ़ते ही जा रहे है और इस वायरस से बचाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी पूरी जी जान लगा रखी है जो जग जाहिर है, कोरोनाकाल से लेकर अब तक जिस तरह से स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन को इस वायरस से उबारने में लगे हुवे है तो वंही दूसरी तरफ समाज मे कुछ एक लोग ऐसे है जो इन स्वास्थ्य कर्मियों से बदसलूकी और गाली गलौच करते नजर आ रहे है ।
ऐसा ही आज एक मामला सामने आया है जिसमे होम क्वारनटाइन मरीजो की चेकिंग कर रही स्वास्थ्य महिला कर्मी के साथ मरीज के परिजन विमल सुथार द्वारा गाली गलौच कर सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की गई हैं ।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ता ऊषा वार्ड 73 में चोखुंटी फाटक क्षेत्र की गली नम्बर 4 में होम क्वारनटाइन करने के लिए पहुंची। रूटिन जांच के लिए व लोग नियमो की पालना कर रहे या नही को देखने पहुंची।। उषा ने बताया कि एक घर मे परिवार में 3 लोग पॉजिटिव थे और नियम के अनुसार होम क्वारनटाइन हुवे मरीजो के घर के बाहर स्वास्थ्य विभाग का पर्चा चस्पा होता है लेकिन पर्चा उस घर के बाहर ना होकर अंदर की तरफ चस्पा था
तो स्वास्थ्य कार्यकर्ता उषा ने पॉजिटिव घर वालो से इसका कारण पूछा तो मरीज के परिजन विमल सुथार भड़क गया गाली गलौच करने लग गया। वंही मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उल्टा पत्रकार से उलझ गए वंही मरीज के परिजनों ने पर्चा स्वास्थ्य कर्मी उषा के मुंह पे दे मारा । वंही उषा के परिजनों व सीनियर डॉक्टर व नर्सिंग कर्मचारियों ने इस घटना को लेकर सदर पुलिस थाने पहुंच गए है और आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व स्त्री लज्जा भंग करने पर मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।
इस घटना को लेकर सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने दुःख जताया है और कहा कि वे अभी जयपुर है कल बीकानेर आते ही इस घटना में संज्ञान लेंगे।









No comments