ABVP की परीक्षा नियंत्रक से वार्ता सफल.. विधि द्वितीय वर्ष के एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री रामनिवास बिश्नोई के नेतृत्व में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के साथ विशेष बैठक
में विधि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को तैयारी का पूर्ण अवसर देने की बात पर सहमति बनी।
ABVP के पूर्व जिला संयोजक महेंद्र ढाका ने बताया कि विधि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी बार बार बदलते निर्णयों से असमंजस की स्तिथि में है।
गौरतलब है कि पहले विधि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था, बाद में उनका टाइमटेबल जारी कर दिया गया।
इस दौरान करीब एक घंटे तक चली वार्ता में परीक्षा नियंत्रक ने आदेश जारी कर कहा कि कल से होने वाली विधि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की जाती है।
इससे विद्यार्थियों को तैयारी का पूर्ण अवसर मिल पायेगा।
वार्ता करने वालों में निशांत गौड़, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य गौरीशंकर जोशी,प्रखर मित्तल,सेवाराम तंवर,आशीष
सांखला,अनीश,गौतम,नरपत आदि शामिल थे।













No comments