सुनील खटोड़ बने कुम्हार महासभा बीकानेर के युवा जिलाध्यक्ष
बीकानेर/20सितम्बर:- बीकानेर शहर के कुम्हारों का मोहल्ला शिव बाड़ी निवासी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील खटोड़ के समाज उत्थान में किये जा रहे कार्यो को देखते हुए उन्हें कुम्हार महासभा बीकानेर के युवा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया हैं।
इनकी नियुक्ति कुम्हार महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा ने की हैं।प्रदेश अध्यक्ष दुल्हेपुरा ने कहा सुनील खटोड़ के मनोनयन से बीकानेर जिले में कुम्हार महासभा का संगठनात्मक ढाँचा मजबूत होगा एवं
समाजोत्थान के कार्यो को गति प्रदान होगी।नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष सुनील खटोड़ ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया टाक का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो
जिम्मेदारी दी हैं उससे पूरी शिद्दत से पूरी करूँगा एवं समाजोत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत रहूंगा।
खटोड़ के युवा जिला अध्यक्ष बनने पर बीकानेर जिले सहित राजस्थान के कई सामाजिक बन्धुओ ने बधाई प्रेषित की।










No comments