परीक्षा के दौरान महिला छात्रावास को खोलने की मांग को लेकर एबीवीपी ने दिया ज्ञापन:
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय मे एक मात्र महिला छात्रावास को खुलवाने के लिए पूनमचंद घिंटाला व बीरबल कुमावत के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा
काननाथ गोदारा ने बताया कि फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू हो रही है यह परीक्षा लगभग महीने 1 तक चलेगी।
दूरदराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को परेशानी ना हो इसलिए कॉलेज का छात्रावास खोलना छात्राओं के लिए हितकारी होगा कॉलेज में आने वाले हर विद्यार्थी के लिए सैनिटाइजेशन तथा मास्क उपलब्ध करवाया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूर्णतया ध्यान रखा जाए
सह मंत्री मुकेश पूनिया ने बताया कि कोविड-19 के चलते कॉलेज के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए जिससे हर विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य को लेकर यह सुनिश्चित रहे की उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी कोलेज प्रशासन की है
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेवारी उनकी है तथा हर वो जरूरी कदम उठाए
जाएंगे जो छात्रों की सुरक्षा के लिए मददगार होंगे इस दौरान मोहित बापेऊ भागीरथ कुमावत शुभम शर्मा, सुनील चौधरी, रविंद्र सिंह ,पीयूष पंवार आदि उपस्थित रहे |










No comments