ब्रेकिंग न्यूज़

शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी युवाओं के हैं प्रेरणापुंज-ढाका


 आज शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी जी के 18वें शहादत दिवस पर कैप्टन चंद्र चौधरी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का 



आयोजन हुआ,जिसमे दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर भाजयुमो नेता महेंद्र ढाका ने कहा कि आजकल के युवाओं के लिए सच्चे प्रेरणापुंज कैप्टन चंद्र चौधरी है। आज युवाओं को तकनीक का प्रयोग स्वंय तथा राष्ट्र के विकास में प्रयोग करना चाहिए। 

भाजयुमो के निशांत गौड़ ने कहा कि वर्तमान महामारी के दौर में राष्ट्र एवँ समाज के प्रति एक नागरिक के दायित्व का बोध हमे कैप्टन के जीवन से होता है। जिन्होंने राष्ट्र रक्षा हेतु अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।


इस अवसर पर रामनिवास बिश्नोई,प्रखर मित्तल,अजय सांखला,धन्नाराम ककड़,नारायण चुरा,शिशपाल भूँवाल,


महेंद्र गोदारा,जेपी चौधरी,विशाल आदि भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।



No comments