ब्रेकिंग न्यूज़

सहायक मतदान केन्द्रों की मिली स्वीकृति

बीकानेर, 18 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम चुनाव 2020 में सहायक मतदान केन्द्र एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय से बाहर मतदान केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति दी है।

         उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए.एच. गौरी ने बताया कि ग्राम पंचायत 4 ए डब्ल्यू एम केे लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय के बाहर ग्राम 5 ए ड्ब्ल्यू में मतदान केन्द्र स्थापित किए जाने की स्वीकृति राज्य निर्वाचन आयोग ने दी है।
 इसके अलावा ग्राम पंचायत बेरियावाली, उदासर एवं लूणकरनसर के लिए स्थापित किए जाने वाले सहायक मतदान केन्द्र हेतु भेजे गए प्रस्ताव का भी आयोग ने अनुमोदन किया है।

      इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरी ने उपखण्ड अधिकारी बीकानेर, खाजूवाला और लूणकरनसर को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

No comments