ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण आम जनमानस को महामारी से बचाने कोरोना ओवन भेंट किया।

 

उन्नाव 16 सितम्बर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण आम जनमानस को इस महामारी से बचाने के लिये संघर्ष कर रहे चिकित्सीय व प्रशासनिक अमले की सुरक्षा व जनता के कार्यो में कोई परेशानी न आये इसी को देखते हुये पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी ने उन्नाव जिले के पाटन, सदर, सफीपुर, पुरवा तहसील में वायरस रहित सुरक्षा देने के लिये कोरोना ओवन भेंट किया।

इसी क्रम में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी के बांगरमऊ विधानसभा प्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस सदस्य विवेक शुक्ला ने अन्नू टण्डन जी द्वारा जनहित में उपलब्ध करायी गई कोरोना ओवेन मशीन को बांगरमऊ एस0डी0एम0 अक्षत वर्मा को सौंपा।

पूर्व सांसद के प्रतिनिधि विवेक शुक्ला ने कहा कि कोरोना जैसी भयंकर वैश्विक बीमारी से पूरा देश लड़ रहा है।

 महामारी में आमजन की सुरक्षा व सहायता का ध्यान रखते हुये अन्नू टण्डन जी ने जिले की हर तहसील में कोरोना ओवन दिया है, जिससे जनता को अपने पत्र सौंपने में कोई परेशानी न हो व जनता एवं कर्मचारी भी सुरक्षित रह सके।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य विवेक शुक्ला ने एस0डी0एम0 अक्षत वर्मा को मशीन के संचालन के विषय में जानकारी दी।

तहसील में कोरोना ओवन मशीन भेंट करने में प्रमुख रुप से नकी रजा, मनोज गौतम एड0, कय्यूम खा, उत्तम सिंह, जयंत दीक्षित, दिनेश यादव, विनय यादव आदि प्रमुख थे।


    (विवेक शुक्ला)

सदस्य, उ0प्र0कां0कमेटी

No comments