ब्रेकिंग न्यूज़

एंकर /कोरोना की पार्श्वभूमी में किये गए लॉकडाउनमें सामान्य, गरीब जनता को बंदी बनाया गया जिसके चलते सभी को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली विभाग ने भी जरूरत से ज्यादा बिल भेजकर परेशानी में वृद्धी की है।

रिपोर्टर सुरेश राजपुरोहित वारबा


         सभी सामान्य, गरीब जनता की मुश्किल आसान हो लॉकडाउन अवधी का बिजली बिल माफ हो इसलिये भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के पुणे जिला के पिंपरी चिंचवड़ तहसील पदाधिकारी, कार्यकर्ता द्वारा बिजली बिल माफी आंदोलन किया गया। और महावितरण के मुख्य अभियंता श्री चौधरी साहब, को बिजली बिल माफ हो इसलिये एक निवेदन दिया गया। 
साथ ही अनुरोध किया गया कि ग्राहक की बिजली आपूर्ति को बाधित न किया जाए।  
महाराष्ट्र प्रदेश युवा अध्यक्ष अजित संचेती के नेतृत्व में युवा उपाध्यक्ष संदीप गायकवाड़ और पुणे जिला अध्यक्ष श्रीमती छाया राय, पिंपरी चिंचवड़ उपाध्यक्ष श्री जगदीश मदाले, पिंपरी चिंचवड़ महिला 
उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम मोरे, पिंपरी चिंचवाड़ युवा शहर अध्यक्ष अक्षय घोडके, युवा उपाध्यक्ष  गिरीश पाटिल, के मार्गदर्शन में। 
 विधानसभा अध्यक्ष श्री निमिष पलाशिकर, शिवम पांडे, तुषार जाधव, सुमित गायकवाड़,  सामाजिक कार्यकर्ता सैयद इनकी उपस्थिती में आंदोलन किया गया।

No comments