भव्या राठौड़ रीजनल स्तर पर इंटैक निबंध प्रतियोगिता में विजेता
बीकानेर, 03 सितम्बर। इंडियन नेशनलट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज, दिल्ली द्वारा महात्मा गांधीजी की 150 वीं जयंती अवसर पर कक्षा 7 से 9 के विद्यार्थियों हेतु अखिल भारतीय स्तर पर गांधी जी के विचारों व कार्यों पर आधारित विरासत के संदर्भ में निबंध या चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
कन्वीनर, इंटैक, बीकानेर के पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि इंटैक, चेप्टर बीकानेर द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिल्ली से प्राप्त परिणाम में रीजनल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में बीकानेर की सोफिया स्कूल की भव्या राठौड़, विजेता रही।
कन्वीनर रतनू, ,अरुण प्रकाश गुप्ता, डॉ नन्द लाल वर्मा, दिनेश कुमार सक्सेना, सुनील कुमार बांठिया,
कोऑर्डिनेटर डॉ शुक्लाबाला पुरोहित व मोहनलाल जाँगिड एवं अन्य सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की।










No comments