ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार सेठी के निधन पर शोक

 

बीकानेर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) की अजमेर इकाई के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अतुल सेठी के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। 

 शनिवार मध्य रात्रि नसीराबाद स्थित चिकित्सालय में उपचाराधीन सेठी का आॅक्सीजन के अभाव में निधन हो गया था। रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

सेठी के इलाज में लापरवाही बरती गई। उनके परिजनों ने तबीयत बिगड़ने पर आॅक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया है।


एनयूजेआई सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी शंकर जोशी, जार बीकानेर के जिलाध्यक्ष श्याम मारू, महासचिव अजीज भुट्टा, सम्भागीय संगठन सचिव नीरज जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अली पठान, उपाध्यक्ष विक्रम 

जागरवाल, रमजान मुगल, नरेश मारू आदि ने अतुल सेठी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है और साथ ही राज्य सरकार से इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही की जांच करने और जिम्मेदारों को सजा देने की मांग की है।



 इससे आम जनता के साथ लापरवाही नहीं की जा सकेगी।


No comments