ब्रेकिंग न्यूज़

नत्थूसर गेट पुलिस चौकी पुनः खुलवाने की मांग

बीकानेर, 8 सितम्बर। परशुराम सेवा समिति के शिष्ट मण्डल ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया से मिलकर नत्थूसर गेट पुलिस  चौकी   पुनः प्रारंभ करवाने की मांग की।

शिष्टमंडल ने एक ज्ञापन प्रस्तुत कर बताया कि नयाशहर पुलिस थाना के अधीनस्थ नत्थूसर गेट पुलिस   चौकी   पिछले काफी वर्षों से बन्द पड़ी है 
उसको पुनः सुचारू रूप से चालू करवाई जाए। 
शिष्टमंडल ने बताया कि चौकी    खुलने से आम जन में सुरक्षा का भाव और मजबूत हो सकेगा।

No comments