ब्रेकिंग न्यूज़

समाज सेवी पुरषोत्तम भदाणी का हुवा निधन :-

 

बीकानेर।। बीकानेर पुष्करणा समाज के अति सम्मानित तथा बीकानेर में आर ए एस में उत्तीर्ण होने वाले बिक्री कर विभाग में उपायुक्त पद से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री पुरुषोत्तम जी भादानी का आज देहावसान हो गया ।



 श्री भादानी जी बिक्री कर विभाग में पितामह भीष्म के नाम से जाने जाते थे ।
 मंगलवार को कोरोना पोजेटिव हो गए थे लेकिन कल रविवार को नेगेटिव भी हो गए थे ।

उनका ऑक्सीजन लेवल अत्यधिक कम होने के कारण भगवान के चरणों में चले गए भादानी जी बीकानेर मे नेहरू शारदा विद्यापीठ के अध्यक्ष थे समाज की अनेक संस्थाओ मे पदाधिकारी  थे ।



 इनके देवलोक गमन से समाज को  बहुत बड़ी क्षति हुई है । इनका  शिक्षा के क्षेत्र में,धार्मिक क्षेत्र में ,कर्मचारियों के क्षेत्र मे  सामाजिक क्षेत्र में तथा पारिवारिक क्षेत्र मे बहुत बड़ा योगदान रहा ।
 लक्ष्मीनाथ जी के अनन्यभक्त थे 



भादानी जी के चले जाने से बीकानेर ही नहीं देश 
 समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है भादानी जी गुरु की गरीमा से ओतप्रोत थे ।विभाग के अधिकारी इनको चलती फिरती लायब्रेरी भी कहा करते थे  परमात्मा इनकी आत्मा को शांति प्रदान करे । वरिष्ठ पत्रकार वासुदेव व्यास सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भादाणी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है|

No comments