ब्रेकिंग न्यूज़

सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी को संविदा पर रखा जायेगा

 

बीकानेर, 21 सितम्बर। सेवानिवृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निर्धारित दरों व शर्तों पर नियमित नियुक्ति होने  अथवा 28 फरवरी 21 तक संविदा सेवा पर विभिन्न कार्यालयों में पुनर्नियुक्ति की जानी है।

        अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी ने बताया कि सेवानिवृत कार्मिक नहीं मिलने की दशा में कार्यात्मक आवश्यकता के अनुसार होमगार्ड की संविदा पर नियुक्ति प्रदान की जा सकती है।


 उन्होंने बताया कि कार्यालय अपर लोक अभियोजन (महिला उत्पीड़न) बीकानेर, अपर लोक अभियोजन संख्या 2, अपर लोक अभियोजन संख्या 5, अपर लोक अभियोजन संख्या 6 व अपर लोक अभियोजन संख्या 7 बीकानेर में एक-एक चतुर्थ श्रेणी का पद रिक्त है।

                         इन पदों पर संविदा पर सेवानिवृत कार्मिक को पुनर्नियुक्ति दी जायेगी।

 उन्होंने बताया कि इच्छुक सेवा निवृत कार्मिक आगामी 7 दिनों में निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रस्तुत कर सकते हैं।

No comments