ग्राम पंचायत चुनाव का दिया प्रशिक्षण
बीकानेर, 24 सितम्बर। ग्राम पंचायत चुनाव हेतु मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण गुरूवार को भी जारी रहा। वेटरनरी ऑडिटोरियम तथा रविंद्र रंगमंच में आयोजित मतदान अधिकारी व सहायक मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण स्थलों पर कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत माकूल व्यवस्था की गई।
जिसमें अधिकारियों का थर्मल स्कैनर के द्वारा तापमान नापा गया, तत्पश्चात सभी अधिकारियों के हाथों को सैनिटाइज करवाया गया एवं हॉल के अंदर पर्याप्त दूरी रखते हुए उनको बैठाया गया।
प्रशिक्षण में उन्हें मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम मशीन की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
प्रभारी अधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि चुनाव में जो दिशा-निर्देश आपको दिए गए है,
उनका भली-भांति अध्ययन करे। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को जो चुनाव निमयों की पुस्तक दी गई, उसकी के अनुसार चुनाव संपन्न करवाते हुए चुनाव पूर्णतया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक हा,े यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करें।
मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण वाई बी माथुर, विपिन सैनी, शमिंदर सक्सेना, गौरव बिस्सा, आर के सोनी, राजाराम, अरुण स्वामी, सुनील बिश्नोई ने प्रदान किया।
प्रशिक्षणार्थियों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग इरफान जोया, सुमित पारीक, गुलाब भारद्वाज ने प्रदान किया।
थर्मल स्कैनिंग अविनाश एवं पवन सारस्वत ने की।












No comments