NEET के परीक्षार्थियों का फूल बरसाकर स्वागत किया...कहा बेस्ट ऑफ लक
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक महेंद्र ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय में नीट के विद्यार्थियों का फूलों से स्वागत किया।
महानगर सहमंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व केंद्र सरकार के द्वारा अनिवार्य एग्जाम करवाने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं।
परिषद के निशांत गौड़ ने बताया कि नीट और उससे पहले जेईई के एग्जाम करवाने आवश्यक थे। क्योंकि इनके एग्जाम नहीं करवाने से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ देश को भी मानव पूंजी का नुकसान होता।
समय पर नीट का एग्जाम नहीं होता तो मेडिकल कॉलेज में नया सत्र नहीं शुरू होता, जिससे इस देश मे लाखों डॉक्टर्स की कमी हो जाती।
इस दौरान अजय सांखला,प्रखर मित्तल,सागर हलदुनिया,इरफान खान,नारायण चुरा,मनोज प्रजापत,श्रीराम
बिश्नोई,कुलदीप बिश्नोई,दिनेश खीचड़ ,आकाश तंवर ,बद्री पुरोहित,पवन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।










No comments