बीकानेर में अचानक उड़ने लगे आसमान में काले रंग के गुब्बारे, आखिर क्यों
जयपुर ग्रेटर की मेयर व 3 पार्षदों को निलंबित किए जाने के खिलाफ बीकानेर के पूर्व पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने आज सर्किट हाउस के सामने नारे लगाकर व काले गुब्बारें उड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान मधुसूदन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रेटर जयपुर नगर निगम की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर का निलंबन लोकतांत्रिक प्रणाली का दुरुपयोग कर किया है।ओम राजपुरोहित ने कहा कि सत्ता का यूँ दुरूपयोग कर एक निर्वाचित महापौर को निलंबित करना साबित करता है कि गहलोत साहब ने गांधीवाद का फर्जी मुखाटा पहन रखा है।प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद भगवती गौड़, मोहम्मद ताहिर, शंभु गहलोत, रमेश भाटी, नरेश जोशी, आदर्श शर्मा के साथ ही मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, रमेश सैनी, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, कुलदीप यादव, टेकचंद यादव, मनोज पड़िहार, मनोज गहलोत, गणेश आचार्य, मनीष जोशी, विकास पंचारिया, जय उपाध्याय, ललित सुराणा आदि ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।












No comments