वैक्सीनेशन परवान पर एक दिन में रिकॉर्ड 20,943 पहुंचे कोविड के विरुद्ध मंगल टीका लगवाने बीकानेर जेल में कैदियों को तो मोहता भवन व लायंस क्लब में रेहड़ी वालों को लगाईं वैक्सी
बीकानेर, 9 जून। जिले में कोविड 19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को 108 बूथों पर अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 20,943 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। इसी के साथ जिले में कुल टीकाकरण 7 लाख के आंकड़े को पार कर गया। जिला कलक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में प्रशासन व चिकित्सा विभाग के प्रयास रंग ला रहे हैं।
कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ ओम प्रकाश चाहर ने बताया कि बुधवार को 20,846 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज व 97 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 प्लस आयु वर्ग में कुल 20,094 युवा पहुंचे वैक्सीन लगवाने जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के 842 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई। कोविशील्ड वैक्सीन की 2,022 व कोवेक्सीन की 4 वाइल उपयोग में ली गई।डॉ गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को 128 बूथों पर कोविड टीकाकरण होगा। 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का बंपर कोविड टीकाकरण होगा। अधिकांश शहरी केन्द्रों पर कोवैक्सीन उपलब्ध रहेगी।
पीबीएम अस्पताल, पीएमआर बिल्डिंग, जिला अस्पताल, सेटेलाइट गंगाशहर, समस्त शहरी पीएचसी-डिस्पेंसरी, ग्रामीण सीएचसी सहित कुल 41 बूथों पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग द्वारा होगा कोविड टीकाकरण। जबकि 63 ग्रामीण पीएचसी व उपकेंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग द्वारा कोविड टीकाकरण होगा, इनमे शत प्रतिशत कोविशिल्ड उपलब्ध रहेगी।
उसी क्षेत्र के निवासी लाभार्थियों का ही टीकाकरण किया जाएगा ताकि ग्रामीण जन ऑनलाइन बुकिंग के चलते वैक्सीन से वंचित न रह जाएं। ग्रामीण क्षेत्र के 21 उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का होगा कोविड टीकाकरण। सभी जगह कोविशील्ड उपलब्ध रहेगी। गुरुवार को बीकानेर शहर में 45़ का कोविड टीकाकरण नहीं होगा।











No comments