ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा भारती का 57 वां रक्तदान शिविर 51 लोगों ने किया रक्तदान 7 लोगों ने सपत्नी को किया रक्तदान

 

श्रीविजयनगर। कस्बे के पंडित राम प्रसाद ब्रह्मचारी समृद्धि सेवा सदन बाबा रामदेव मंदिर धर्मशाला में 57 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर डॉ. नक्षत्र सिंह वह समिति के पदाधिकारियों की ओर से मां भारती व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम के दौरान श्रीगंगानगर

से आई तपोवन ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण करने का कार्य शुरू किया कैंप प्रभारी कमल मिड्‌ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया सचिव अशोक पुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर के बाद समिति की ओर से 30 जनवरी को नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

शिविर के दौरान 7 लोगों ने सपत्नी पहुंचकर रक्तदान किया। शिविर की व्यवस्थाओं का कार्यक्रम को देखते हुए डॉक्टर नक्षत्र सिंह की ओर से आगामी समय में एक और कैंप अपनी स्वर्गीय दादाजी की याद में लगवाने की घोषणा की गई। 

शिविर के दौरान जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चंद कटारिया समिति उपाध्यक्ष व कार्यवाहक अध्यक्ष कश्मीरी लाल कैथ राजेश चुघ कमल बदरा,भगवानदास गजरा, सुरेंद्र बहल,हरविंदर लाजपत राय, किशनलाल शर्मा,दीनदयाल बायती, सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।










No comments