करणी माता ने हमेशा गौ सेवा की तथा उनका जीवन गौ सेवा के लिए समर्पित रहा-ऊर्जा मंत्री भाटी
बीकानेर, 19 दिसंबर। देशनोक कस्बे में चल रही भागवत कथा में रविवार को ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कथा का श्रमण किया।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार दोपहर को भागवत कथा में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करणी माता ने हमेशा गौ सेवा की तथा उनका जीवन गौ सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी महाराज का जीवन भी गायों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने प्रवचन मे गायों के लिए संदेश दिया। गायों की रखवाली कैसे हो। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गौ भक्त थे ।
भगवान कृष्ण ने गायों की सेवा की, गौमाता उनको प्रिय थी, उन्होंने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि देशनोक कस्बे में नंदी गौशाला के लिए दानदाताओं ने जमीन दी, वहां नंदी गौशाला का निर्माण हो रहा है उन्होंने कहा कि उनके विधायक निधि कोष से नंदी गौशाला में सहायता देंगे।
इस अवसर पर उन्होंने कस्बे में चल रही अन्य गौशालाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि सभी गौशालाओं में गो भक्तों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक शिक्षाविद बद्री दान देपावत परिजनों द्वारा साफा ,शाल, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।




No comments