ब्रेकिंग न्यूज़

ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी,चौधरी कॉलोनी क्षेत्र की घटना

 

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में एक बार फिर चोटों ने ज्वैलर्स की दुकान में सैंधमारी करते हुए लाखों के सामान ले गये।घटना रात करीब -2 बजे की बताई जा रही है। 

पुलिस के अनुसार चौधरी कॉलोनी रोड़ स्थित कान्हा ज्वैलर्स में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की है। बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे जब ज्वैलरी दुकान के मालिक राम सोनी दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। शटर भी थोड़ा सा खुला मिला। 

आरोपी कुल्हाड़ी, फावड़ा,गेंची व पेचकस आदि लाए थे। सूचना पर सीओ पवन भदौरिया,थानाधिकारी राणीदान चारण, एफएसएल टीम, पार्षद भंवरलाल साहू आदि पहुंचे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

दो अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों के मुंह ढंके हुए थे।चोर ने मोबाइल से टॉर्च भी जलाई। राम सोनी ने बताया कि उसकी दुकान में करीब सात आठ किलो चांदी के आभूषण थ। 


No comments