जयपुर की रिपोर्ट, वरुण शर्मा को महाराज छगनदासजी ने बाबा का घोटा प्रदान कर सम्मानित किया l
जयपुर l जयपुर के मात्र 10 साल के बच्चे वरुण शर्मा पुत्र राजा राम शर्मा ने मात्र एक दिन में करामात कर दिखाया है, जिसने श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ में आज एक दिन में 631 हनुमान चालीसा के पाठ कर सबको चौंका दिया है । बच्चे के इस कारनामे और भक्ति से खुश होकर महाराज छगनदासजी ने इसे बाबा का घोटा इनाम देकर इसका हौंसला बढ़ाया है तथा सभी भक्तों ने इसका स्वागत किया है । इससे पूर्व रोहित मोवाल नामक युवक ने भी एक ही दिन में 561 हनुमान चालीसा के पाठ कर रिकार्ड तोड़ा था । ज्ञातव्य रहे कि घोटे वाले बाबा महाराज छगनदासजी ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्वेश्य से 17 जनवरी से 1 अप्रेल तक आञ्जनेय धाम में सवा लाख हनुमान चालीसा पूरे करने का संकल्प लिया हुआ है । इस अवसर पर धाम के युवा पीठाधीश्वर दीपेश मोदी ने बताया कि बाबा के भक्तगण यह संकल्प पूरा करने में दिलों जान से लगे हुए है । तथा स्वयं सेवक उनका हर संभव सहयोग कर रहे हैं ।




No comments