इलेक्ट्रिक व्हीकल के मल्टीब्रांड शोरूम इलेक्ट्रिक वन का सीकर में शुभारंभ
सीकर में अब एक छत के नीचे ही कई मुख्य ब्रांड के इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, इलेक्ट्रिक साईकिल,इलेक्ट्रिक रिक्शा उपलब्ध । पिपराली रोड़ पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मल्टीब्रांड शोरूम का उद्धघाटन संत श्री मनोहर जी शरण, संत श्री महावीर जति जी महाराज,गाड़ोदा व श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी,गनेड़ी के सानिध्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुभाष जी महरिया द्वारा किया गया।
शोरूम निदेशक शशि धूत द्वारा बताया गया कि बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल के रुझान और कस्टमर की सुविधा को देखते हुए इलेक्ट्रिक वन कई ब्रांड की श्रखंला एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाएगा जिसमे मुख्यतः इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे टूव्हीलर,साइकिल, रिक्शा शामिल है।
उद्धघाटन में व्यापार मंडल अध्यक्ष पन्नालाल जी सारडा, सरंक्षक मदन प्रकाश मावलिया, महावीर पुरोहित,देवकीनंदन पारीक,अरबन बैंक अध्यक्ष प्रदीप जोशी,उपाध्यक्ष साँवरमल सैनी,ईश्वर सिंह
राठौर,चिरंजीलाल महरिया,प्रकाश महरिया,रणधीर महरिया,कांताप्रसाद मोर,बी एल मील,डॉ. पी सी गर्ग,उदेश घासोलिया,महेश होलानी,दिनेश बियानी,अनुभव जैन,शेर सिंह सुंडा,अमित पंसारी,हरफूल खीचड़,आर डी सिंह व सीकर के अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।




No comments